Saurabh Pandey | February 18, 2025 | 08:24 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई-आईएफएस प्रीलिम्स 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की भर्ती प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सभी चरणों को पास करना होगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) प्रीलिम्स 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि फिर से 21 फरवरी तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सीएसई-आईएफएस प्रीलिम्स 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 22 से 28 फरवरी तक अपने आवेदन पत्र में वांछित बदलाव कर सकते हैं।
आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि सीएस (प्रीलिम्स) 2025 और आईएफएस (प्रीलिम्स) 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2025 शाम 6 बजे तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा 7 दिनों की सुधार विंडो अब 22 परवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को अपना नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदलने की अनुमति नहीं होगी।
इससे पहले आयोग ने यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 के लिए आवेदन करने की समय सीमा 18 फरवरी तक बढ़ाई थी। आयोग ने अब दूसरी बार आवेदन करने की समय सीमा को 21 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी सीएसई और आईएफएस प्रीलिम्स 2025 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा और आईएफएस के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को आयोजित होने वाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, यूपीएससी का लक्ष्य भारतीय वन सेवा में 150 पदों के साथ-साथ आईपीएस, आईएएस और आईआरएस में लगभग 979 रिक्तियों को भरना है।
यूपीएससी द्वारा प्रतिवर्ष सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है- प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू। इस परीक्षा का उपयोग भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए किया जाता है।
Also read RRB Exam Date 2024: आरआरबी एएलपी और जेई, डीएमएस, सीएमए पदों के लिए सीबीटी 2 परीक्षा तिथि जारी
यूपीएससी सीएसई-आईएफएस प्रीलिम्स 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे, प्रत्येक 200 अंकों का यानी कुल 400 अंकों का होगा। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।