UPSC CSE 2026: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए डीएमआरसी 24 मई को सुबह 6 बजे से शुरू करेगी मेट्रो सेवाएं
Press Trust of India | May 21, 2026 | 09:45 PM IST | 1 min read
डीएमआरसी के अनुसार, 24 मई को लाइन 7 (पिंक लाइन), लाइन 8 (मैजेंटा लाइन) और लाइन 9 (ग्रे लाइन) के टर्मिनल स्टेशन से ट्रेन सेवाएं रविवार के सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू हो जाएंगी।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 24 मई को चुनिंदा मार्गों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6:00 बजे से शुरू होंगी। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2026 एग्जाम 24 मई (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
डीएमआरसी के अनुसार, 24 मई को लाइन 7 (पिंक लाइन), लाइन 8 (मैजेंटा लाइन) और लाइन 9 (ग्रे लाइन) के टर्मिनल स्टेशन से ट्रेन सेवाएं रविवार के सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू हो जाएंगी।
बयान में कहा गया है कि पिंक लाइन मजलिस पार्क और शिव विहार को जोड़ती है, जबकि मैजेंटा लाइन पर मेट्रो कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और बॉटनिकल गार्डन के बीच तथा दीपाली चौक और मजलिस पार्क के बीच परिचालित होती है। वहीं, ग्रे लाइन ढांसा बस स्टैंड और द्वारका को जोड़ती है।
इन तीनों लाइन पर रविवार को मेट्रो सेवाएं आमतौर पर सुबह 7:00 बजे शुरू होती हैं। हालांकि, यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के मद्देनजर ट्रेन सेवाएं सुबह 6:00 बजे शुरू होंगी और सुबह सात बजे तक ट्रेन 15-15 मिनट के अंतराल पर परिचालित होंगी।
डीएमआरसी ने बताया कि इसके बाद, सामान्य समय सारिणी के अनुसार ट्रेन परिचालित होगी। डीएमआरसी ने कहा कि यह व्यवस्था अभ्यर्थियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए की गई है ताकि वे बिना किसी असुविधा के समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।
UPSC Exam Metro Timing -
दिल्ली मेट्रो ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी मेट्रो लाइन पर सेवाएं रविवार के नियमित समय के अनुसार सुबह छह बजे या उससे बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार