UPSC CRT Exam 2026 Rescheduled: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा स्थगित, अब इस डेट को होगा एग्जाम

Saurabh Pandey | October 17, 2026 | 12:11 PM IST | 1 min read

दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 पदों पर प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।

दिल्ली के शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य के 828 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के पदों के लिए 'कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट' (CRT) 2026 के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

अब यह भर्ती परीक्षा 9 जनवरी को 2027 को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे बदली हुई तारीख के अनुसार अपनी आगे की गतिविध को प्लान कर सकते हैं।

UPSC Principal and Vice Principal Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 रिक्त पद शामिल हैं, जिनमें 124 प्रधानाचार्य और 704 उप-प्रधानाचार्य के पद हैं।

UPSC Principal and Vice Principal Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

यूपीएससी प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल दोनों पदों पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए 9 जनवरी 2027 को पेन-एंड-पेपर आधारित संयुक्त भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और इसमें वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव), बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा, जिसमें अधिकतम 300 अंक होंगे।

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, जिसके मुताबिक प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे; अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई दंड नहीं होगा।

Also read UPESSC TGT Result 2026: यूपी टीजीटी रिजल्ट, कटऑफ अंग्रेजी व हिंदी विषयों के लिए upessc.up.gov.in पर जारी

UPSC Principal and Vice Principal Exam: न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स

श्रेणी 100 में से न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
सामान्य / ईडब्ल्यूएस 50
अन्य पिछड़ा वर्ग 45
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग जन 40
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]