UPSC CGSE Notification 2027: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 127 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | September 3, 2026 | 12:09 PM IST | 2 mins read
आयोग उम्मीदवारों को अपने यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) प्रोफाइल को एक बार अपडेट या संशोधित करने की सुविधा प्रदान करता है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड जिया साइंटिस्ट परीक्षा (CGSE) 2027 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यूपीएससी सीजीएसई नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर 2 सितंबर से शुरू है, जो 22 सितंबर 2026 को शाम 6:00 बजे समाप्त हो जाएगी।
यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट एग्जाम 2027 के माध्यम से कुल 127 पदों को भरा जाएगा। इनमें कैटेगरी-1 के तहत जियोलॉजिस्ट ग्रुप ए के 29, केमिस्ट ग्रुप ए के 7, असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट ग्रुप बी के 34, असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट ग्रुप बी के 35 व असिस्टेंट केमिस्ट ग्रुप बी के 6 पद तथा कैटेगरी-2 के 16 पद शामिल हैं।
UPSC Combined Geo Scientist Recruitment 2027: शैक्षणिक योग्यता
जियोलॉजिस्ट ग्रुप ‘A’ के लिए जियोलॉजिकल साइंस/ जियोलॉजी/ एप्लाइड जियोलॉजी/ जियो-एक्सप्लोरेशन/ मिनरल एक्सप्लोरेशन/ इंजीनियरिंग जियोलॉजी/ मरीन जियोलॉजी, अर्थ साइंस एंड रिसोर्स मैनेजमेंट/ ओशनोग्राफी एंड कोस्टल एरिया स्टडीज/ पेट्रोलियम जियोसाइंसेज/ जियोकेमिस्ट्री में मास्टर डिग्री हो। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग अलग मांगी गई है।
Also read UPSC CMS Result 2026: यूपीएससी सीएमएस रिजल्ट जारी, 2923 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट
आवेदक की आयु 1 जनवरी 2027 तक 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए अथवा 2 जनवरी, 1995 से 1 जनवरी, 2006 के बीच जन्में कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं। महिला/ एससी/ एसटी/ बेंचमार्क विकलांगता उम्मीदवारों को छोड़कर अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 10 जनवरी, 2027 को और मेन्स एग्जाम 19 जून से 20 जून 2027 तक आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध यूपीएससी सीजीएसई नोटिफिकेशन 2027 जांचने की सलाह दी गई है।
UPSC Combined Geo Scientist Online Form 2027: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएससी सीजीएस एग्जाम 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- यूपीएससी आवेदन पोर्टल upsconline.nic.in पर विजिट करें।
- इसके बाद, आवश्यक जानकारी की मदद से पंजीकरण करें।
- लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें व शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल