Abhay Pratap Singh | September 3, 2026 | 11:02 AM IST | 2 mins read
एचपी होमगार्ड आंसर की 2026 ऑपत्ति विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स विभाग की ओर से होम गार्ड लिखित परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट https://himachal.nic.in/homeguard/ पर जाकर एचपी होमगार्ड 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
एचपी होमगार्ड प्रोविजनल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर लागू शुल्क भुगतान और सहायक/ प्रमाणित दस्तावेजों के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद 3 से 5 दिनों तक ऑपत्ति लिंक सक्रिय रहेगी। ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
अभ्यर्थियों को एचपी होमगार्ड आंसर की 2026 ऑपत्ति विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। आधिकारिक उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश में होम गार्ड वॉलंटियर्स भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत होम गार्ड वॉलंटियर - जनरल ड्यूटी (पुरुष)/ जनरल ड्यूटी (महिला)/ टेक्निकल के पदों के लिए पीएसटी/ पीईटी और ड्राइविंग दक्षता परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही 23 अगस्त को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र थे।
इस भर्ती अभियान में 700 पदों को भरा जाएगा, इनमें पुरुषों के लिए 358 जनरल ड्यूटी पद और महिलाओं के लिए 167 जनरल ड्यूटी पद शामिल हैं। इसके अलावा, 76 पद स्वयंसेवी ड्राइवर के, 74 पद बैंडमैन के तथा इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, दर्जी और स्टेनोग्राफर सहित तकनीकी कारीगरों के लिए 25 अन्य पद शामिल हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं: