UPSC CMS 2026: यूपीएससी सीएमएस इंटरव्यू से पहले कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म अपडेट करना अनिवार्य, 21 सितंबर तक मौका

Saurabh Pandey | September 8, 2026 | 03:43 PM IST | 1 min read

यूपीएससी ने सीएमएस 2026 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू से पहले अपने दस्तावेज और सीएएफ फॉर्म अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। अभ्यर्थी 21 सितंबर 2026 (शाम 6 बजे तक) आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

यूपीएससी ने इंटरव्यू से पहले अपने दस्तावेज और सीएएफ फॉर्म अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMSE) 2026 के लिखित भाग में सफल अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग ने इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए सामान्य आवेदन पत्र (CAF) में विवरण और शैक्षणिक दस्तावेज अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग के आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर 21 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे तक अपना विवरण अपडेट कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी दस्तावेज या आवेदन फॉर्म में देरी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि लिखित परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म को फाइनल रूप से जमा करना जरूरी है, भले ही उसमें कोई बदलाव न करना हो।

यदि किसी उम्मीदवार को अपने विवरण में कोई बदलाव नहीं भी करना है, तब भी उन्हें पोर्टल पर लॉगिन करके प्रक्रिया पूरी करनी होगी। समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट/इंटरव्यू में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

Also read RRB NTPC UG City Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द

इन विवरणों को अपडेट करना होगा अनिवार्य

  1. शैक्षणिक स्थिति - क्वालीफाइंग परीक्षा पास करने का प्रमाण पत्र और वर्तमान शैक्षणिक स्थिति।
  2. व्यक्तिगत एवं पता विवरण- स्थायी और पत्राचार का पता, वैवाहिक स्थिति और माता-पिता से जुड़ा विवरण।
  3. योग्यता एवं अनुभव - उच्च शैक्षणिक योग्यता, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां और कार्य अनुभव/सेवा विवरण।
  4. सेवा प्राथमिकताएं - दोनों श्रेणियों के पदों के लिए पात्र होने की स्थिति में सर्विस प्रेफरेंस।
  5. आरक्षण एवं अन्य विवरण - ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (जहां लागू हो), PwBD विवरण और यदि पूर्व में किसी परीक्षा से डिबार (Debar) किया गया हो तो उसकी जानकारी।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]