UPSC CSE Prelims Result 2025: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट कब आएगा upsc.gov.in पर? अपेक्षित कटऑफ जानें
Abhay Pratap Singh | June 9, 2025 | 04:52 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सिविस सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम पीडीएफ में जारी किया जाएगा, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर प्रदर्शित होंगे।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से जल्द ही यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के नतीजे जारी किए जाएंगे। आयोग की घोषणा के बाद सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
पिछले रुझानों के अनुसार, यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 परीक्षा के 15 दिनों के बाद जारी किया जाता है। हालांकि, आयोग ने अभी तक यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 एग्जाम 25 मई को आयोजित की गई थी।
UPSC Civil Services Prelims Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- “यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट2025” लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ खुलेगी, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
- कैंडिडेट Ctrl+F से अपना रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
यूपीएससी सिविस सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर प्रदर्शित होंगे। सीएसई प्रीलिम्स में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में उपस्थित होते हैं। मुख्य परीक्षा एक लिखित परीक्षा है, जिसमें 9 पेपर होते हैं।
यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 का आयोजन 22 अगस्त से किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित अन्य सेवाओं में कुल 979 पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
UPSC Prelims 2025 Expected Cutoff: अपेक्षित कटऑफ
नीचे दी गई सारणी में कैंडिडेट यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अपेक्षित कटऑफ जांच सकते हैं:
| कैटेगरी | यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स कटऑफ (अपेक्षित) |
|---|---|
| सामान्य | 86 (+ - 5) |
| ईडब्ल्यूएस | 85 (+ - 5) |
| ओबीसी | 83 (+ - 5) |
| एससी | 74 (+ - 5) |
| एसटी | 70 (+ - 5) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल