UPSC Civil Services Main Exam 2023: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 पर्सनालिटी टेस्ट के लिए सूचना जारी
Abhay Pratap Singh | February 1, 2024 | 07:54 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 व्यक्तित्व परीक्षण के संदर्भ में सूचना जारी की गई है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस देख सकते हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 व्यक्तित्व परीक्षण (पर्सनालिटी टेस्ट) के लिए एक सूचना जारी की है। जो उम्मीदवार पर्सनालिटी टेस्ट (पीटी) में शामिल होंगे, वे यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि, आयोग ने उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से केवल DAF-1 में सेवा आवंटन के संबंध में अपने विवरण अपडेट करने के लिए एक विंडो खोलने का निर्णय लिया है।
विवरण अपडेट करने के लिए लिंक 1 फरवरी से 5 फरवरी 2024 शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगी। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। पीटी चरण 1 का कार्यक्रम 2 जनवरी से 16 फरवरी 2024 तक निर्धारित है, जबकि चरण 2 का आयोजन 19 फरवरी से 15 मार्च 2024 तक किया जाएगा।
पीटी उम्मीदवारों का शेड्यूल उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, केवल वह ही व्यक्तित्व परीक्षण में शामिल होने के पात्र होंगे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
अगली खबर
]NIACL Assistant Recruitment 2024: एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती के लिए 300 रिक्तियों पर पंजीकरण शुरू
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड सहायक भर्ती 2024 के लिए प्रारंभिक और मेन परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच