UPSC CDS 2 Admit Card 2026: यूपीएससी सीडीएस 2 एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी, परीक्षा गाइडलाइंस जानें
Saurabh Pandey | September 4, 2026 | 11:52 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी ने सीडीएस 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाक या ईमेल से नहीं भेजा जाएगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा।
परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट केंद्र पर साथ लाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड न दिखाने पर परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, अपने साथ वही फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार, पैन आदि) भी हर सेशन में ले जाना होगा, जिसका नंबर एडमिट कार्ड पर लिखा है।
UPSC CDS 2 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- सीडीएस 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक’ पर क्लिक करें।
- अब एक नई विंडो खुलेगी; सभी डिटेल्स भरें और ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें।
- सीडीएस 2 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अंत में सीडीएस 2 एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
UPSC CDS 2 Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 13 सितंबर, 2026 (रविवार) को देशभर में संयुक्त रक्षा सेवा (II), 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तीन पासपोर्ट साइज की तस्वीरें साथ लेकर जाएं। परीक्षा की ओएमआर आंसर शीट और अटेंडेंस शीट भरने के लिए केवल काले बॉल पॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करें, इसलिए इसे साथ जरूर लाएं। परीक्षा हॉल में सामान्य या साधारण कलाई घड़ी पहनकर जाने की अनुमति है। हालांकि, स्मार्टवॉच या कम्युनिकेशन डिवाइस वाली विशेष घड़ियों का उपयोग पूरी तरह से मना है।
UPSC CDS 2 Exam 2026: प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची
परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट या डिजिटल घड़ियां, एआई (AI) वाले चश्मे और उपकरण, अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किताबें, बैग या कोई भी कीमती सामान ले जाना सख्त मना है। केंद्र पर इन्हें रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी, इसलिए यदि उम्मीदवार ऐसा कोई सामान लाते हैं, तो उन्हें खुद बाहर रखने का प्रबंध करना होगा। किसी भी प्रकार के नुकसान के लिए आयोग जिम्मेदार नहीं होगा।
इन वस्तुओं को ले जाने की अनुमति
परीक्षा हॉल के अंदर उम्मीदवारों को केवल अपना e-Admit Card, पेन, पेंसिल, पहचान पत्र, अपनी पासपोर्ट साइज फोटो की प्रतियां (यदि लागू हो) और एडमिट कार्ड के निर्देशों में दी गई अन्य जरूरी चीजें ही साथ ले जाने की अनुमति होगी। इनके अलावा अन्य कोई भी वस्तु अंदर ले जाने नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल