Saurabh Pandey | January 14, 2025 | 11:29 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी की तरफ से जारी सीडीएस 1 मार्क्स सूची में लिखित परीक्षा के अंक, एसएसबी अंक और फाइनल अंक के साथ-साथ उम्मीदवारों के नाम और जन्म तिथि शामिल हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा 1 (सीडीएस) 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने अब अनुशंसित उम्मीदवारों के मार्क्स भी जारी कर दिया है। यूपीएससी सीडीएस I परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपने अंक देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी की तरफ से जारी सीडीएस 1 मार्क्स सूची में लिखित परीक्षा के अंक, एसएसबी अंक और फाइनल अंक के साथ-साथ उम्मीदवारों के नाम और जन्म तिथि शामिल हैं।
यूपीएससी की तरफ से जारी सीडीएस 1 मार्क्स सूची में कुल मिलाकर 590 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें से 120 महिलाएं और 470 पुरुष हैं, जो 35वें शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला (गैर-तकनीकी) और 121वें शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (पुरुष) में नामांकित होंगे, जो अप्रैल 2025 में शुरू होगा। शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला (गैर तकनीकी) और 121वां शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (पुरुष), जो अप्रैल 2025 में शुरू होगा।
यूपीएससी सीडीएस 1 का फाइनल रिजल्ट 8 जनवरी, 2025 को घोषित किया गया था। कुल 590 उम्मीदवारों का फाइनल सूची में चयन किया गया है। इनमें से 470 पुरुष उम्मीदवार हैं और 120 महिलाएं हैं जो 121वें शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (पुरुष) और 35वें शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला (गैर-तकनीकी) कोर्स में शामिल होंगी, जो अप्रैल, 2025 में शुरू होगा। हालांकि, मेरिट सूची तैयार करने में उम्मीदवारों की मेडिकल परीक्षा के रिजल्ट्स को ध्यान में नहीं काउंट किया गया है।
नाम | रोल नंबर | लिखित परीक्षा (300 अंक) | एसएसबी अंक (300 अंक) | कुल टोटल (600 अंक) |
|---|---|---|---|---|
प्रतीक गांगुली | 0812084 | 154 | 146 | 300 |
अंकित | 0812220 | 152 | 144 | 296 |
अविकेश छिल्लर | 0801462 | 135 | 159 | 294 |
हर्षित | 2604990 | 151 | 141 | 292 |
मंजीत सिंह | 0810673 | 136 | 156 | 292 |
आदित्य झा | 0401052 | 155 | 134 | 289 |
शांतनु शर्मा | 1402181 | 148 | 140 | 288 |
दीपक सिंह | 3400665 | 149 | 139 | 288 |
अभिषेक मील | 0301588 | 154 | 134 | 288 |
अंकुश कुमार | 1502408 | 140 | 147 | 287 |
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न पाठ्यक्रमों में 457 पदों को भरना है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 दिसंबर, 2023 को शुरू हुई और 9 जनवरी, 2024 को समाप्त हुई थी।