UPSC Aspirants Death: ओल्ड राजिंदर नगर में हादसे के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी, सुरक्षा बढ़ाई गई
Santosh Kumar | July 29, 2024 | 12:27 PM IST | 2 mins read
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "प्रतियोगी छात्रों की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सुरक्षित और आरामदायक जीवन हर नागरिक का अधिकार है और सरकारों की जिम्मेदारी है।"
नई दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई, जिसके बाद हंगामा मच गया। इस घटना के बाद कई छात्र सड़कों पर उतर आए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि छात्रों की मौत के बाद सिविल सेवा उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन के बीच ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शांति बनाए रखने के लिए इलाके में अर्धसैनिक बलों और पुलिस को तैनात किया गया है।
इस बीच, शनिवार (27 जुलाई) को जान गंवाने वाले छात्रों के लिए न्याय की मांग को लेकर राऊ में आईएएस स्टडी सर्किल के बाहर प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी एकत्र हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अर्धसैनिक बलों और पुलिस को तैनात किया है।"
कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा, "हम सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। पूसा रोड एक महत्वपूर्ण सड़क है, जिसके आसपास कई अस्पताल हैं। हमने इलाके में बैरिकेडिंग की है और शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि विरोध के कारण किसी को परेशानी न हो।"
बता दें कि शनिवार को हुई बारिश के बाद राऊ के आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा के 3 उम्मीदवारों की जान चली गई। इसके बाद से रविवार (28 जुलाई) को भी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जब छात्रों ने करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास पूसा रोड के दोनों कैरिजवे को जाम कर दिया।
Rau IAS Study Circle Case: हादसे पर राजनीति गरमाई
ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में हुए हादसे के मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। एलजी वीके सक्सेना ने दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। बीजेपी ने इस हादसे के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। इस बीच, आप सांसद स्वाति मालीवाल ने मृतक छात्रों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएंगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "प्रतियोगी छात्रों की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ दिन पहले बारिश के दौरान करंट लगने से एक छात्र की मौत हो गई थी। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। असुरक्षित निर्माण, कमजोर नगर नियोजन और हर स्तर पर संस्थाओं की लापरवाही के कारण आम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन हर नागरिक का अधिकार है और सरकारों की जिम्मेदारी।"
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हादसे पर कहा, "यह शर्मनाक है, इसमें कोई शक नहीं है...उन युवाओं के सपने चकनाचूर हो गए हैं, उनके परिवारों की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं। यह देश के लिए, देश के भविष्य के लिए और युवाओं के भविष्य के लिए बेहद दुखद है।"
अगली खबर
]Bihar ITICAT 2024 Counselling: बिहार आईटीआई कैट काउंसलिंग पंजीकरण की तिथि आगे बढ़ी, जानें विस्तारित शेड्यूल
उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्राधिकरण ने आईटीआई कैट काउंसलिंग शेड्यूल में भी बदलाव किया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल