UPSC Exam Calendar 2025 Revised: यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर में बदलाव, जानें संशोधित तिथियां
Saurabh Pandey | November 7, 2024 | 08:01 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर 2025 को दूसरी बार संशोधित किया गया है। इससे पहले अगस्त में परीक्षा कैलेंडर को संशोधित किया गया था।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपीएससी की परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर 2025 को दूसरी बार संशोधित किया गया है। इससे पहले अगस्त में परीक्षा कैलेंडर को संशोधित किया गया था।
UPSC Exam Calendar 2025 Revised: संशोधित परीक्षा तिथियां
संशोधित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार एनडीए एवं एनए परीक्षा (I), 2025 और सीडीएस परीक्षा (I) 2025 अधिसूचना 11 दिसंबर, 2024 को जारी की जाएगी। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 तक है। दोनों परीक्षाएं 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएंगी।
एनडीए एवं एनए परीक्षा (II) 2025 और सीडीएस परीक्षा (II) 2025 की अधिसूचना 28 मई को जारी की जाएगी और पंजीकरण प्रक्रिया 17 जून 2025 को समाप्त हो जाएगी। लिखित परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।
UPSC Exam Calendar 2025 Revised: सीएसई, आईएफएस तिथि
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 पंजीकरण प्रक्रिया 22 जनवरी 2025 को शुरू होगी और 11 फरवरी 2025 को समाप्त हो जाएगी। परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी। सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 22 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 16 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
UPSC Exam Calendar 2025 Revised: आईईएस/आईएसएस परीक्षा तिथि
आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 12 फरवरी 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2025 तक है। आईईएस/आईएसएस परीक्षा 20 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।
UPSC Exam Calendar 2025 Revised: सीएमएस परीक्षा तिथि
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2025 की अधिसूचना 19 फरवरी को जारी होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च, 2025 है। लिखित परीक्षा 20 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
Also read IAF Agniveervayu Exam City Slip 2024: अग्निवीर वायु परीक्षा सिटी स्लिप agnipathvayu.cdac.in पर जारी
UPSC Exam Calendar 2025 Revised: जियो साइंटिस्ट परीक्षा तिथि
यूपीएससी कैलेंडर में संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 और मुख्य परीक्षा तिथियां भी हैं। प्रीलिम्स परीक्षा 9 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा 21 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल जरूर देखना चाहिए। परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें