UPPSC RO ARO Admit Card: यूपीपीएससी आरओ/एआरओ प्री एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी, एग्जाम डेट 27 जुलाई
Santosh Kumar | July 17, 2025 | 05:40 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को यूपीपीएससी आरओ/एआरओ प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती परीक्षा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार यूपीपीएससी प्री एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा एक पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आरओ/एआरओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।
आयोग द्वारा जारी पूर्व सूचना में बताया गया था कि आरओ/एआरओ (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2023 के कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में मंगल फॉन्ट के साथ-साथ क्रुति देव फॉन्ट में भी इनस्क्रिप्ट फॉर्मेट का विकल्प उपलब्ध होगा।
UPPSC RO ARO Admit Card: कुल रिक्तियां, चयन प्रक्रिया
यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा बहुप्रतीक्षित राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षाओं में से एक है। इस भर्ती अभियान के तहत 411 रिक्तियों की घोषणा की गई है। पहले निर्धारित परीक्षाएं या तो स्थगित कर दी गई थीं या रद्द कर दी गई।
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके एडमिट कार्ड में कोई गलती न हो, अगर कोई गलती हो तो आयोग कार्यालय से संपर्क करें। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक, मुख्य और चयनित उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट शामिल है।
UPPSC RO ARO Admit Card 2023: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीपीएससी आरओ/एआरओ प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर आरओ/एआरओ प्री एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक यूपीपीएससी लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आरओ/एआरओ प्री एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें डिटेल्स चेक करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
आयोग ने यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा को पारदर्शी और नकल मुक्त बनाने के लिए कई आधुनिक तकनीकों को अपनाया है। सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक पहचान और आंखों की पुतलियों की जांच अनिवार्य कर दी गई है।
अगली खबर
]CSIR NET 2025 Exam City Slip: सीएसआईआर नेट जून सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द, डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी की जाएगी। सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा 28 जुलाई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल