UPPSC Protest: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट पर छात्रों ने किया प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात
Press Trust of India | November 11, 2024 | 06:16 PM IST | 2 mins read
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, “पुलिस अधिकारी संयमित व्यवहार करें और छात्रों पर बल प्रयोग न हो।”
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) प्री, समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ एआरओ) की परीक्षा अलग-अलग तिथियों पर कराने के निर्णय के विरोध में छात्र सोमवार को आयोग के गेट पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के आसपास पुलिसकर्मियों ने छात्रों को गेट नंबर 2 की तरफ आने से रोका, लेकिन छात्र-छात्राओं की भीड़ धक्का मुक्की करते हुए गेट के पास पहुंची और नारेबाजी शुरू की। पुलिस ने छात्रों को तितर बितर करने के लिए उन्हें खदेड़ा, लेकिन आंदोलनरत छात्र फिर से वहां एकत्रित हो गए।
पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती ने कहा, “छात्रों से निर्धारित धरना स्थल गिरजाघर सिविल लाइंस पर जाकर लोकतांत्रिक ढंग से विरोध प्रदर्शन करने का अनुरोध किया गया है। काफी छात्र वहां चले भी गए हैं, लेकिन कुछ छात्र अभी आयोग के सामने धरने पर हैं।”
आयोग ने पिछले मंगलवार को इन परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की थी। पीसीएस प्री की परीक्षा के लिए 7 और 8 दिसंबर की तिथि घोषित की गई है जबकि समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ एआरओ) प्री की परीक्षा के लिए 22 और 23 दिसंबर की तिथि घोषित की गई है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “पुलिस अधिकारी संयमित व्यवहार करें और छात्रों पर बल प्रयोग न हो। प्रतियोगी छात्रों से अनुरोध है कि वे अपनी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से उठाएं। आपकी न्याय की लड़ाई में सरकार और मैं सदैव आपके साथ हूं।”
छात्र अंकित पटेल ने कहा कि छात्र पहले की तरह एक ही पाली में परीक्षा चाहते हैं। छात्रा मनोरमा सिंह ने कहा कि दो दिन में परीक्षा कराना नियम के खिलाफ है। उनके मुताबिक, अधिसूचना में आयोग ने इस बात का जिक्र नहीं किया था कि परीक्षा दो दिन में कराई जाएगी तथा छात्र चाहते हैं कि एक ही दिन में परीक्षा संपन्न कराई जाए।
अगली खबर
]GSSSB CCE Results 2024: जीएसएसएसबी सीसीई संशोधित परिणाम gsssb.gujarat.gov.in पर जारी; 4,304 पदों पर होगी भर्ती
गुजरात अधीनस्थ सेवा, कक्षा III (समूह ए और बी) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता प्रतिशत 40 प्रतिशत है। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में जाने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता प्रतिशत स्कोर हासिल करना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा