UPPSC RO/ARO Answer Key: यूपीपीएससी आरओ/एआरओ प्रोविजनल आंसर की uppsc.up.nic.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट
Santosh Kumar | July 30, 2025 | 05:17 PM IST | 1 min read
बिना साक्ष्य या गलत/अस्पष्ट साक्ष्य वाली आपत्तियों तथा किसी अन्य बारकोड संख्या वाली प्रश्न पुस्तिकाओं से संबंधित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दी है। आयोग द्वारा आरओ/एआरओ परीक्षा 27 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई।
आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 के सामान्य अध्ययन एवं सामान्य हिन्दी विषय के वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र 4 अगस्त 2025 तक आयोग की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
यूपीपीएससी आंसर की पीडीएफ में प्रश्नों के नीचे आयताकार बॉक्स में सही उत्तर हाइलाइट और रेखांकित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों का मिलान वेबसाइट पर दिए गए प्रश्न पुस्तिका बारकोड संख्या 7103809 से करना चाहिए।
5 अगस्त शाम 5 बजे तक आपत्तियां भेजें
यदि यूपीपीएससी आरओ/एआरओ प्रोविजनल आंसर-की पर किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति है तो अभ्यर्थी को पूरा प्रश्न, आयोग का उत्तर, अपना सुझाया गया उत्तर और सभी विकल्प (ए, बी, सी, डी) निर्धारित प्रारूप में भेजने होंगे।
सामान्य अध्ययन एवं सामान्य हिंदी के लिए अलग-अलग आपत्तियां अलग-अलग प्रारूप में एक ही सीलबंद लिफाफे में डाक द्वारा आयोग के पते पर अथवा आयोग के पटल पर 5 अगस्त 2025 को सायं 5 बजे तक प्रस्तुत करनी होंगी।
बिना साक्ष्य या गलत/अस्पष्ट साक्ष्य वाली आपत्तियों तथा किसी अन्य बारकोड संख्या वाली प्रश्न पुस्तिकाओं से संबंधित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद आंसर की पर प्राप्त आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
आयोग द्वारा प्रदर्शित प्रश्न पुस्तिका बारकोड संख्या 7103809 के अनुसार ही आपत्तियां दर्ज करें। इस परीक्षा के लिए 10.76 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन केवल 4,54,997 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल