UPPSC PCS Result 2025: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट कब होगा जारी? डेट, कैटेगरीवाइज कटऑफ, चयन प्रक्रिया
Saurabh Pandey | November 4, 2025 | 08:35 AM IST | 1 min read
यूपीपीएससी की ओर से नतीजे जारी होने के साथ ही कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी किया जायेगा। जो अभ्यर्थी परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र माने जाएंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 12 अक्टूबर को कराया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद आयोग की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी की गई, जिस पर 25 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था।
आयोग द्वारा नियुक्त विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का निपटारा करेगा, जिसके बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट जारी किया जाएगा।
यूपीपीएससी की ओर से नतीजे जारी होने के साथ ही कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी किया जायेगा। जो अभ्यर्थी परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे, वे मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र माने जाएंगे। यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होना होगा। अंत में अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
UPPSC PCS Result 2025: पासिंग मार्क्स
यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा पास करने के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा, जबकि अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।
UPPSC PCS Result 2025: मेरिट सूची
यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा के बाद, परिणाम और कट-ऑफ की घोषणा की जाएगी और उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू चरणों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची और कट-ऑफ उसके बाद यूपीपीएससी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
UPPSC PCS Result 2025: संभावित कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक
|
कैटेगरी |
संभावित कटऑफ अंक |
|---|---|
|
जनरल |
115 - 125 |
|
ओबीसी |
113 - 118 |
|
एससी |
95 - 100 |
|
एसटी |
80 - 90 |
|
पीडब्ल्यूडी |
90 - 107 |
|
महिला |
110 - 120 |
|
ईडब्ल्यूएस |
115 - 125 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार