UPPSC PCS 2024 Vacancy: यूपी पीसीएस 2024 में 220 की जगह 947 पदों पर होगी भर्ती, आयोग ने बढ़ाई वैकेंसी
Santosh Kumar | April 11, 2025 | 01:43 PM IST | 1 min read
पीसीएस 2024 प्री परीक्षा के लिए कुल 5,76,154 लोगों ने आवेदन किया। पहले सत्र में 2,43,111 और दूसरे सत्र में 2,41,359 लोग शामिल हुए।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) 2024 भर्ती के तहत रिक्तियों की संख्या 220 से बढ़ाकर 947 कर दी है। यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को हुई थी और इसके परिणाम फरवरी 2025 में घोषित किए गए थे। मुख्य परीक्षा 29 जून 2025 को प्रस्तावित है। टाइम्स ऑफ इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिक यह पहला मौका है जब प्रारंभिक परीक्षा के बाद पदों की संख्या में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की गई है।
यूपीपीएससी पीसीएस 2024 प्री परीक्षा के लिए कुल 5,76,154 लोगों ने आवेदन किया। पहले सत्र में 2,43,111 और दूसरे सत्र में 2,41,359 लोग शामिल हुए। परीक्षा परिणाम के आधार पर मेंस के लिए 15,066 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।
UPPSC PCS 2024 Vacancy: यूपीपीएससी पीसीएस रिक्ति विवरण
वर्तमान में उपलब्ध 947 पदों में से सबसे अधिक पद नायब तहसीलदार के हैं, जिनकी संख्या 258 है। इसके अलावा सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) के लिए 196 पद, वाणिज्यिक कर अधिकारी (राज्य कर सेवा) के लिए 142 पद हैं।
इसके अलावा ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए 72 पद, डिप्टी जेलर (जेल प्रशासन एवं सुधार सेवाएं) के लिए 60 पद और डिप्टी रजिस्ट्रार (पंजीकरण विभाग) के लिए 40 पद हैं। मूल विज्ञापन में 220 पदों की पेशकश की गई थी।
Also read UPPSC 2024 Prelims Result: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट uppsc.up.nic.in जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPPSC PCS 2024: मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक होगी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पदों में वृद्धि का कारण यह हो सकता है कि विज्ञापन जनवरी 2024 में आया था और प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम एक साल बाद घोषित किए गए थे, इसलिए इस अवधि में नए पद जोड़े जा सकते थे।
पदों की संख्या तो बढ़ा दी गई है, लेकिन कलेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जैसे बड़े और प्रतिष्ठित पदों को बहुत कम रखा गया है। मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को लिखित (वर्णनात्मक) उत्तर देने होंगे। इसके बाद साक्षात्कार का दौर होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार