UP LT Grade Teacher Admit Card 2026: यूपीपीएससी असिस्टेंट टीचर कंप्यूटर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
Saurabh Pandey | March 26, 2026 | 08:05 PM IST | 1 min read
यूपी एलटी ग्रेड टीचर 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपने ओटीआर नंबर से लॉग इन करना होगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर (कंप्यूटर) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने कंप्यूटर विषय के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
परीक्षा के दिन सभी उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।
UP LT Grade Teacher Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर / पंजीकरण संख्या
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- फोटो और हस्ताक्षर
- आवेदन समय
- महत्वपूर्ण निर्देश
UP LT Grade Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2026 चुनें।
- अपना ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करें।
- अब लॉगिन करने के लिए विवरण सबमिट करें।
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
UPPSC LT Grade Exam 2026: परीक्षा तिथि
यूपीपीएससी सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) कम्प्यूटर विषय की परीक्षा 5 अप्रैल, 2026 (रविवार) को एक सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक प्रदेश के 6 जनपदों- गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज एवं वाराणसी में आयोजित की जानी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा