UPPSC GIC Lecturer Result 2026: यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर प्रीलिम्स रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | July 21, 2026 | 10:51 AM IST | 1 min read
यूपीपीएससी ने जीआईसी लेक्चरर प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेजों में लेक्चरर पदों पर आयोजित प्रारंभिक (लिखित) परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विषय वार जारी कर दिया है। रिजल्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग विषयों में मेन्स परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, समाजशास्त्र (Sociology) में 806 उम्मीदवार और भूगोल (Geography) में 1927 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं, जिससे इन दो विषयों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की कुल संख्या 2733 हो गई है। स्कोर और कट-ऑफ मार्क्स फाइनल रिजल्ट के बाद उपलब्ध होंगे।
यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर मेरिट लिस्ट हर विषय के लिए अलग-अलग तैयार की गई है, और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध वैकेंसी और कमीशन द्वारा तय किए गए कट-ऑफ मार्क्स के आधार पर अलग-अलग है। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट लिस्ट में है, वे अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) राउंड में शामिल होंगे, जिसका शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा।
UPPSC GIC Lecturer Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPPSC GIC Lecturer Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में रिजल्ट का एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
UPPSC GIC Lecturer Result 2026: मेरिट लिस्ट विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- विषय / जिस पद के लिए आवेदन किया
- कैटेगरी
- लिखित परीक्षा के मार्क्स
- क्वालिफाइंग स्टेटस
- मेरिट रैंक
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख और जगह
UPPSC GIC Lecturer Result 2026: क्वालीफाइंग कटऑफ मार्क्स
|
कैटेगरी
|
न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक
|
समतुल्य अंक (300 में से)
|
|
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग / ईडब्ल्यूएस
|
40%
|
120 अंक
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
|
35%
|
105 अंक
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल