UPPSC Dental Surgeon Admit Card 2026: यूपीपीएससी डेंटल सर्जन एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | October 26, 2026 | 02:14 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी डेंटल सर्जन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने दंत चिकित्सक (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 25 अक्टूबर से यूपीपीएससी डेंटल सर्जन एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी डेंटल सर्जन 2025 परीक्षा 28 अक्टूबर, 2026 को एक सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को यूपीपीएससी डेंटल सर्जन हॉल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र व फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लानी होगी।
अभ्यर्थियों को यूपीपीएससी डेंटल सर्जन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता जैसे विवरण जांच सकते हैं।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले दाखिला बंद कर दिया जाएगा। आयोग ने कहा कि, परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी निरीक्षक को उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिख गए परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और बैग आदि वस्तुएं प्रतिबंधित हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPPSC Dental Surgeon Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीपीएससी डेंटल सर्जन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं ।
- डेंटल सर्जन (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2025 - एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें।
- उम्मीदवारों अपना हॉल टिकट जांचें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार