UPPSC Recruitment 2025: यूपी कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया, कुल वैकेंसी
Santosh Kumar | July 1, 2025 | 09:29 AM IST | 1 min read
भरे गए आवेदन में सुधार, संशोधन या शुल्क संबंधी समस्याओं के समाधान की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज (1 जुलाई) से शुरू करेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत कुल रिक्तियों की संख्या और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी आयोग की अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर आवेदन करना होगा।
इस भर्ती परीक्षा का पूरा विज्ञापन आज यानी 1 जुलाई 2025 से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। संक्षिप्त अधिसूचना में अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ लें और योग्य होने पर ही आवेदन करें।
UPPSC Recruitment 2025: कुल रिक्तियां, आयु सीमा
कंप्यूटर सहायक भर्ती परीक्षा के तहत कुल 13 पदों पर भर्ती की जानी है, हालांकि यह संख्या आवश्यकतानुसार घट या बढ़ भी सकती है। जारी नोटिस के अनुसार, शैक्षिक योग्यता का विवरण विस्तृत विज्ञापन के बिंदु-8 में दिया गया है।
यूपी कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2025 को कम से कम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले तथा 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।
UPPSC Recruitment 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 1 अगस्त
उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजनों और आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। यूपी कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करने और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त है।
भरे गए आवेदन में सुधार, संशोधन या शुल्क संबंधी समस्याओं के समाधान की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा का विस्तृत विवरण जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
अगली खबर
]SSC JE 2025 Notification: एसएससी जेई अधिसूचना ssc.gov.in पर जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया, लास्ट डेट, पात्रता
योग्य उम्मीदवार जो भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना में आवेदन की अंतिम तिथि, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार