UPPSC LT Grade Exam Dates 2025: यूपीपीएससी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा 6 दिसंबर से, जानें विषयवार डेट, टाइम
Santosh Kumar | September 20, 2025 | 06:05 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, केवल 6 विषयों के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की गई है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा 2025 का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2025 से विभिन्न विषयों के लिए आयोजित होगी। यह भर्ती मेल (4,860 पद), फीमेल (2,525 पद) और दिव्यांग (81 पद) श्रेणियों के लिए है, जिसमें हिंदी, गणित, विज्ञान, वाणिज्य, गृह विज्ञान और संस्कृत जैसे विषय शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से 28 अगस्त 2025 तक चली।
यूपीपीएससी ने परीक्षा को विषयवार विभाजित किया है। यूपीपीएससी एलटी ग्रेड 2025 परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, केवल 6 विषयों के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की गई है।
इनमें हिंदी, गणित, विज्ञान, वाणिज्य, गृह विज्ञान और संस्कृत विषय शामिल हैं। शेष 9 विषयों के लिए आयोग अलग से अधिसूचना जारी करेगा। यूपीपीएससी एलटी ग्रेड कार्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।
UPPSC LT Grade Exam Date 2025: विषयवार एग्जाम डेट, टाइमिंग
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपीपीएससी एलटी ग्रेड 2025 परीक्षा तिथि और समय की जांच कर सकते हैं-
| विषय |
परीक्षा तिथि / सत्र |
टाइम |
|---|---|---|
|
गणित |
6 दिसंबर / प्रथम सत्र |
सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक |
|
हिंदी |
6 दिसंबर / द्वितीय सत्र |
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक |
|
विज्ञान |
7 दिसंबर / प्रथम सत्र |
सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक |
|
संस्कृत |
7 दिसंबर / द्वितीय सत्र |
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक |
|
गृह विज्ञान |
21 दिसंबर / प्रथम सत्र |
सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक |
|
वाणिज्य |
21 दिसंबर / द्वितीय सत्र |
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल