UPPSC Mains Admit Card 2026: यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी मेन्स एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 15 सितंबर से

Abhay Pratap Singh | September 9, 2026 | 10:45 AM IST | 2 mins read

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी 2026 मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी 2025 मुख्य परीक्षा केंद्र का नाम व पता परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय (मुख्य) परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 28 विषयों के लिए जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर, जन्म तिथि और वेरिफिकेशन कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ की मूल और फोटोकॉपी लानी होगी। इनके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी 2025 मेन्स एग्जाम 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 28, 29, 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर 2026 को एक सत्र में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा केंद्र का नाम व पता परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले UPPSC की वेबसाइट/ एसएमएस/ ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

Also read Delhi HC JJA Mains Exam Date 2026: दिल्ली हाईकोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट मेंस एग्जाम डेट घोषित

नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने पर एक करोड़ तक का जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान भी है।

आयोग ने बताया कि, “अभ्यर्थियों को प्रश्नगत मुख्य परीक्षा में प्रोविजनल रूप से इस शर्त पर शामिल होने की अनुमति दी जा रही है कि यदि उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन-पत्र की हार्डकॉपी 7 सितंबर 2026 तक उपलब्ध नहीं कराई जाती है, तो उनकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।”

UPPSC Assistant Professor GDC Mains admit card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • ‘कैंडिडेट कॉर्नर - डाउनलोड एडमिट कार्ड’ पर क्लिक करें।
  • अब विषय से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]