UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए एप्लिकेशन करेक्शन आज से शुरू, लास्ट डेट 5 अक्टूबर
Santosh Kumar | October 1, 2024 | 10:04 AM IST | 2 mins read
सिस्टम केवल मौजूदा रिकॉर्ड में संशोधन की अनुमति देगा। बोर्ड ने प्रिंसिपलों को डेटा की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने की सलाह दी है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) 2025 की वार्षिक परीक्षा के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए आवेदन सुधार विंडो आज यानी 1 अक्टूबर को खोलेगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र जिन्होंने आवेदन पत्र भरा है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के जरिए फॉर्म में त्रुटियों को ठीक करा सकते हैं। यूपीएमएसपी ने छात्रों को कुछ विकल्पों को सही करने की अनुमति दी है।
यूपी बोर्ड 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 जुलाई से 25 सितंबर तक चली थी। यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों का लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
UP Board Exam 2025: आवेदन सुधार विंडो 5 अक्टूबर तक
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो 5 अक्टूबर 2024 तक खुली रहेगी। इस अवधि के दौरान कोई नया विवरण अपलोड या स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्यों को पहले से जमा की गई छात्र जानकारी को सही करने और अपडेट करने का मौका मिलेगा।
सिस्टम केवल मौजूदा रिकॉर्ड में संशोधन की अनुमति देगा। बोर्ड ने प्रिंसिपलों को डेटा की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने की सलाह दी है। बोर्ड ने स्कूलों के लिए पंजीकृत छात्रों की फोटो-सत्यापित सूची जमा करने की अंतिम समय सीमा 10 अक्टूबर, 2024 निर्धारित की है।
UP Board Exam Date: इन विवरणों में होगा सुधार
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 आवेदन पत्र में कुछ फील्ड को सुधार विंडो के दौरान संशोधित किया जा सकता है। इनमें छात्र का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, लिंग, श्रेणी (जाति), विषय विकल्प, पता विवरण जैसे विवरण शामिल हैं।
इसके अलावा छात्र अपलोड की गई फोटो, हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर/ईमेल, विकलांगता की स्थिति (यदि लागू हो) से संबंधित किसी भी जानकारी में सुधार कर सकते हैं। बता दें कि पिछले साल कुल 55,25,342 छात्रों ने कक्षा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार