UPMSP 10th, 12th Scrutiny 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, 17 मई लास्ट डेट
Saurabh Pandey | April 25, 2026 | 01:23 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन पत्र और मूल चालान पहुंचने की अंतिम तिथि 17 मई, 2026 है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि सीधे, कूरियर या साधारण डाक से भेजे गए ऑफलाइन आवेदन (बिना ऑनलाइन प्रक्रिया के) स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। ऐसे विद्यार्थी जो अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी कराने के इच्छुक हैं, उनके लिए बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
ऐसे परीक्षार्थी जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें लगता है कि उनकी कॉपी ठीक से जांची नहीं गई है या अंक जोड़ने में कोई त्रुटि हुई है, वे 17 मई तक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने का अवसर मिलता है, जिससे उन्हें अपने अंकों में सुधार करने का मौका मिलता है।
UPMSP 10th, 12th Scrutiny 2026: स्क्रूटिनी शुल्क
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट स्क्रूटिनी के लिए प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपये की दर से शुल्क निर्धारित है। लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल खंड के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा। यह शुल्क चालान के माध्यम से सरकारी कोषागार में जमा करना अनिवार्य है।
UPMSP 10th, 12th Scrutiny 2026: स्क्रूटिनी क्या है?
बोर्ड परीक्षा में अक्सर छात्र परीक्षा में अपने प्रदर्शन के अनुसार अंक न मिलने पर निराश हो जाते हैं। स्क्रूटनी का अर्थ है कि बोर्ड दोबारा आपकी उत्तरपुस्तिका की जांच करेगा। इसमें मुख्य रूप से यह देखा जाता है कि-
- क्या सभी प्रश्नों को जांचा गया है?
- क्या अंकों का योग (Totaling) सही है?
- क्या अंदर दिए गए अंक मेन पेज पर सही से अंकित किए गए हैं?
UPMSP 10th, 12th Scrutiny 2026: ऑनलाइन भेजना होगा आवेदन
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन पत्र और मूल चालान पहुंचने की अंतिम तिथि 17 मई, 2026 है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि सीधे, कूरियर या साधारण डाक से भेजे गए ऑफलाइन आवेदन (बिना ऑनलाइन प्रक्रिया के) स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भेजे गए आवेदन के साथ चालान पत्र की मूल प्रति संलग्न करना उसकी प्रमाणिकता के लिए आवश्यक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल