UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल के बाद होगा जारी, लेटेस्ट अपडेट जानें
Saurabh Pandey | April 22, 2025 | 12:51 PM IST | 2 mins read
यदि कोई छात्र किसी विषय में पास होने के लिए जरूरी अंक (33 फीसदी) से कुछ अंक कम प्राप्त करता है, तो उसे बोर्ड की तरफ से कुछ अतिरिक्त अंक (ग्रेस अंक) मिल सकते हैं, जिससे वह पास हो सकता है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल 54 लाख से अधिक परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया है कि परिणाम 25 अप्रैल से पहले घोषित नहीं किया जाएगा।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के कारण छात्रों और अभिभावकों में परिणाम जारी होने की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, बोर्ड ने उम्मीदवारों और अभिभावकों को भ्रामक खबरों से बचने की सलाह दी है। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि रिजल्ट डेट आधिकारिक प्लेटफार्म पर जारी किया जाएगा।
UP Board Ka Result 2025: रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया पूरी
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों की मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पर रोल नंबर के अनुसार प्राप्तांक चढ़ाने का काम भी पूरा कर लिया है। विषय के अनुसार अंकों का मिलना भी कर लिया गया है, स्टूडेंट के संशोधित विवरण भी अपडेट हो चुके हैं और अब सिर्फ यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की डेट और टाइम की घोषणा बाकी है।
UP Board Result Kab Aaega 2025 :पिछले वर्षों की रिजल्ट डेट
वर्ष 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी हुआ, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 42 दिन का अंतर रहा। वहीं, 2023 में परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थीं और परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था, जिसमें कुल 52 दिन का अंतर देखने को मिला।
UP Board Exam Result: ग्रेस मार्क्स
यदि कोई छात्र किसी विषय में पास होने के लिए जरूरी अंक (33 फीसदी) से कुछ अंक कम प्राप्त करता है, तो उसे बोर्ड की तरफ से कुछ अतिरिक्त अंक (ग्रेस अंक) मिल सकते हैं, जिससे वह पास हो सकता है।
UP Board Exam Result: पासिंग मार्क्स
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। यानी किसी भी विषय में 100 में से 33 अंक का आना जरूरी है।
UPMSP Result: कंपार्टमेंट परीक्षा
अगर कोई छात्र एक या दो विषय में 33 प्रतिशत अंक लाने से चूक जाता है तो उसे यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेना होगा। वहीं दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक होने पर छात्र को फेल माना जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार