Saurabh Pandey | April 21, 2026 | 04:41 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्र सीधे डिजीलॉकर के मोबाइल एप या वेबसाइट results.digilocker.gov.in, digilocker.gov.in पर चेक कर सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2026 घोषित किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक डिजिलॉकर वेबसाइट के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द ही उपलब्ध होंगे। डिजिलॉकर वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद Class 10th and 12th Results- 2026 Coming Soon लिखा आ रहा है।
ऐसे में विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा। रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही विद्यार्थी आधार नंबर और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करके मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या स्कूल कोड दर्ज करना होगा। रिजल्ट नीचे दी गई वेबसाइटों से डाउनलोड किए जा सकते हैं-
पिछले वर्ष 2025 में यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) का पास प्रतिशत 90.11% और इंटर (12वीं) का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.5% दर्ज किया गया था।
यूपीएमपीएस ने यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च तक किया, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 18 फरवरी से 24 मार्च तक राज्य भर के 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
यूपी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राज्य स्तर पर कुल 53,37,778 उम्मीदवार पंजीकृत हैं, जिनमें 27,61,696 हाई स्कूल के छात्र और 25,76,082 इंटरमीडिएट के छात्र शामिल हैं।