UPMSP Class 12 Practical Dates 2026: यूपी बोर्ड 12वीं का प्रैक्टिकल शेड्यूल जारी, दो चरणों में होगी परीक्षा
Saurabh Pandey | December 17, 2025 | 03:37 PM IST | 2 mins read
विद्यालय स्तर पर आयोजित कराई जाने वाली कक्षा-12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी, 2026 के प्रथम सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित करायी जाएंगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्र अब प्रैक्टिकल परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी और फरवरी 2026 के बीच दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल शामिल किए गए हैं।
UPMSP Practical Date 2026: इन तिथियों पर नहीं होगी परीक्षा
इस दौरान 29 और 30 जनवरी को परीक्षाएं नहीं होंगी, क्योंकि इन दो दिनों में यूपीटीईटी की लिखित परीक्षा निर्धारित है। यूपीटीईटी के चलते कई विद्यालयों में अवकाश रहेगा, इसलिए इन तिथियों पर प्रैक्टिकल रोकने का निर्णय लिया गया है
UPMSP Practical Date 2026: दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां
यूपी बोर्ड 12वीं की दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 के बीच होंगी। इस चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल शामिल हैं। दो चरणों में परीक्षा आयोजित करने का उद्देश्य यह है कि किसी भी मंडल में भीड़-भाड़ न हो और सभी छात्रों को समान रूप से परीक्षा देने का अवसर मिल सके।
विद्यालय स्तर पर आयोजित कराई जाने वाली कक्षा-12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी, 2026 के प्रथम सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित करायी जाएंगी।
यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी तथा परीक्षकों की नियुक्ति आदि की सूचना परिषद के सम्बन्धित क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। परीक्षाओं की शुचिता को बनाए रखने के उद्देश्य से प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न कराना होगा, साथ ही परीक्षाओं के आयोजन की रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी, जिससे कि आवश्यकता के अनुरूप मांगे जाने पर उपलब्ध कराया जा सके।
UPMSP Practical Date 2026: हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पिछले वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आन्तरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर सम्पन्न कराई जाएंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केन्द्र के प्रधानाचार्य से सम्पर्क कर प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षा (आन्तरिक मूल्यांकन), नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इण्टरमीडिएट की नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। प्राप्तांकों को अपलोड किए जाने के लिए 10 जनवरी, 2026 से वेबसाइट सक्रिय हो जाएगी।
UP Board Exam Date 2026: 10वीं एवं 12वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं
विद्यालय स्तर पर आयोजित कराई जाने वाली कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी, 2026 के दूसरे सप्ताह में तथा कक्षा-9 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी, 2026 के अंतिम सप्ताह और फरवरी, 2026 के पहले सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित कराई जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा