UP Board Registration 2026-27: कक्षा 9वीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | September 1, 2026 | 06:49 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण तथा सत्र 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के शुल्क जमा करने की अंतिम तिथियों में विस्तार किया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथियों में विस्तार किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रस्ताव के बाद लिया गया है।
यूपी बोर्ड द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के तहत, स्कूल 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों से एडवांस रजिस्ट्रेशन फीस ले सकते हैं और तय राशि को चालान के माध्यम से सरकारी खजाने में 10 सितंबर तक जमा कर सकते हैं, जबकि पहले की समय-सीमा 25 अगस्त थी।
वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए, एक ही चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की समय-सीमा 4 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। बोर्ड की वेबसाइट पर स्टूडेंट्स की शैक्षणिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन की जानकारी अपलोड करने की समय-सीमा 3 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
UPMSP Registration 2027: विद्यार्थियों के डाटा का वेरिफिकेशन
स्कूल के प्रिंसिपल 11 सितंबर तक स्टूडेंट का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि आदि जैसी जानकारी को वेरिफाई कर सकेंगे। अगर वेरिफिकेशन के बाद किसी सुधार की आवश्यकता होती है, तो स्कूल 6 सितंबर से 20 सितंबर के बीच ऑनलाइन जानकारी अपडेट कर सकते हैं। इस सुधार विंडो के दौरान किसी नए स्टूडेंट को रजिस्टर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UPMSP Registration 2027: विस्तारित शेड्यूल
|
विस्तारित शेड्यूल
|
बढ़ाई गई तिथि
|
|
पंजीकरण शुल्क (50 रुपये) का संग्रह और छात्र विवरण को ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि
|
10 सितंबर, 2026 तक (मध्यरात्रि)
|
|
संस्था प्रमुख द्वारा अपलोड किए गए छात्र विवरण का सत्यापन (अपडेट की अनुमति नहीं)
|
11-13 सितंबर, 2026
|
|
पहले से अपलोड किए गए विवरण में संशोधन/सुधार (कोई नई प्रविष्टि स्वीकार नहीं)
|
14-20 सितंबर, 2026 (मध्यरात्रि)
|
|
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र जमा करना
|
30 सितंबर, 2026 तक
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार