UPESSC TGT Result 2026: यूपी टीजीटी रिजल्ट, कटऑफ अंग्रेजी व हिंदी विषयों के लिए upessc.up.gov.in पर जारी

Santosh Kumar | October 16, 2026 | 10:51 PM IST | 1 min read

चयनित उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपने कट-ऑफ मार्क्स और व्यक्तिगत स्कोर का विवरण देख सकते हैं।

दोनों विषयों को मिलाकर कुल 1,114 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने 'ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर' (टीजीटी) भर्ती-2022 के तहत अंग्रेजी विषय के लिए अंतिम चयन परिणाम और हिंदी विषय के लिए संशोधित चयन परिणाम जारी किए। दोनों विषयों को मिलाकर कुल 1,114 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। कट-ऑफ अंक और अंतिम उत्तर कुंजी भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दी गई हैं।

आयोग के अनुसार, कुल 3,539 पदों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही थी। जो उम्मीदवार निर्धारित तिथि या दी गई किसी अतिरिक्त तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हुए, उनकी उम्मीदवारी और चयन रद्द कर दिया गया।

इसके बाद ही, यूपीईएसएससी द्वारा अंग्रेजी विषय का अंतिम परिणाम घोषित किया गया, जिसमें 557 उम्मीदवारों का चयन हुआ। हिंदी विषय का परिणाम संशोधित किया गया और 557 उम्मीदवारों का नए सिरे से चयन किया गया।

UPESSC TGT Result 2026: कटऑफ व व्यक्तिगत स्कोर जारी

चयनित उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपने कट-ऑफ मार्क्स और व्यक्तिगत स्कोर का विवरण देख सकते हैं। इन स्कोर को देखने के लिए, उम्मीदवारों को दिए गए लिंक के माध्यम से अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

आयोग ने कहा है कि चूंकि स्कोर पोर्टल पर जारी किए गए हैं, इसलिए आरटीआई अधिनियम के तहत कोई अलग से जानकारी नहीं दी जाएगी। परिणाम, उच्च न्यायालय में दायर याचिकाओं पर पारित अंतिम आदेशों के अधीन रहेगा।

Also read UGC NET December 2026: यूजीसी नेट इंफॉर्मेशन ब्रोशर संशोधित, परीक्षा तिथि बदली, सिटी स्लिप व हॉल टिकट डेट जारी

UP TGT Cutoff 2026: यूपीईएसएससी टीजीटी कटऑफ मार्क्स

यूपी टीजीटी कटऑफ हिन्दी और अंग्रेजी विषयों के लिए। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]