UPESSC Principal Admit Card 2026: प्राचार्य भर्ती के लिए इंटरव्यू लेटर जारी, साक्षात्कार 27 से 30 अक्टूबर तक
Santosh Kumar | October 15, 2026 | 02:42 PM IST | 1 min read
चयनित उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार 27 से 30 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। लगभग 389 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रधानाचार्य पद की चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार महत्वपूर्ण चरण है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने अशासकीय सहायता प्राप्त और महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद, अब चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेटर जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा 24 सितंबर को लखनऊ में आयोजित की गई, और अब सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
चयनित उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार 27 से 30 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। लगभग 389 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रधानाचार्य पद की चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार महत्वपूर्ण चरण है।
UPESSC Principal Admit Card 2026: इंटरव्यू लेटर डाउनलोड लिंक
सफल उम्मीदवारों को यूपीईएसएससी के आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, इनमें शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र, कार्य अनुभव का प्रमाण और निर्धारित प्रारूप में एक शपथ पत्र शामिल हैं।
इन दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद ही कॉल लेटर डाउनलोड किया जा सकेगा। कॉल लेटर आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर हैं; उम्मीदवार इसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Principal Interview Admit Card 2026: साक्षात्कार संबंधी निर्देश जारी
कॉल लेटर में साक्षात्कार की तारीख, समय और स्थान के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए होंगे। आयोग के उप सचिव ने स्पष्ट किया है कि परिणामों के संबंध में किसी भी अलग आईआरटी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर अपलोड कर दिए जाएं। प्रधानाचार्य पद की चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा और उसके बाद एक साक्षात्कार शामिल है।
लिखित परीक्षा में 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न थे, जो कुल 360 अंकों के थे। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के संयुक्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को कॉलेज की प्राथमिकताएं भी बतानी होंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार