Saurabh Pandey | July 29, 2026 | 05:50 PM IST | 1 min read
यूपी पीजीटी लिखित परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की प्रक्रिया 15 जून से 27 जून 2026 के बीच संपन्न कराई गई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 7 जुलाई 2026 को अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया था।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने ने प्रवक्ता (पीजीटी) के 624 पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के लिए कॉलेज आवंटन जारी कर दिया है। संस्थान आवंटन की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आवंटित कॉलेज की सूची देख सकते हैं।
यूपीईएसएससी द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन 16 विषयों के लिए 9 और 10 मई को किया गया था, जिसका रिजल्ट 2 जून 2026 को जारी किया गया था।
Also read UP TGT Result 2026: यूपी टीजीटी रिजल्ट 14 विषयों के लिए जारी, जेंडरवाइज कटऑफ अंक जानें
यूपी पीजीटी लिखित परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की प्रक्रिया 15 जून से 27 जून 2026 के बीच संपन्न कराई गई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 7 जुलाई 2026 को अंतिम चयन परिणाम जारी किया था।