UPESSC Headmaster Recruitment 2026: यूपी हेडमास्टर भर्ती के लिए आवेदन जारी, परीक्षा शुल्क जानें

Saurabh Pandey | October 24, 2026 | 01:44 PM IST | 2 mins read

यूपीईएसएससी ने यूपी हेडमास्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए पात्र उम्मीदवार आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

यूपी हेडमास्टर भर्ती परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी हाई स्कूल हेडमास्टर के लिए कुल 1,172 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्तियों के लिए जो उम्मीदवार निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले ओटीआर करना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर तक है।

यूपी हेडमास्टर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद 25 नवंबर तक उम्मीदवारों को अपने फॉर्म की त्रुटियां सुधारने का अवसर मिलेगा।

UPESSC Headmaster Recruitment 2026: आयुसीमा

यूपी हेडमास्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 1 जुलाई, 2026 को 30 वर्ष होनी चाहिए। पद की अधिवर्षता आयु 62 वर्ष है।

UPESSC Headmaster Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
1,500 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
1,500 रुपये
दिव्यांगजन
1,500 रुपये

UPESSC Headmaster Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी के पास राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम से बीएड या बीपीएड की डिग्री होना आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी के पास कम से कम 4 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव या तो केंद्र/राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान की उच्चतर कक्षाओं (कक्षा 9 से 12) में प्रवक्ता (PGT) या सहायक अध्यापक (TGT) के रूप में शिक्षण कार्य का हो, अथवा जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यानुभव के रूप में हो।

UPESSC Headmaster Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
बालक विद्यालयों के पद
बालिका विद्यालयों के पद
बालक एवं बालिका वर्ग के कुल पदों की संख्या
प्रधानाध्यापक
1037
135
1172

Also read SSC JE Exam City Slip 2026: एसएससी जेई सिटी इंटिमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जारी, 2 से 6 नवंबर तक परीक्षा

UPESSC Headmaster Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

यूपी हेडमास्टर भर्ती परीक्षा 7 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) होंगे। सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। प्रश्न पत्र का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगा। भाषा विषयों को छोड़कर।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]