UPESSC: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड भर्ती के लिए आवेदन पोर्टल दोबारा खुला, 20 जुलाई तक करें अप्लाई
Saurabh Pandey | July 10, 2026 | 01:57 PM IST | 2 mins read
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर बीएड सहायक आचार्य के 107 पदों के लिए आवेदन पोर्टल दोबारा ओपन किया है। उम्मीदवार 10 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (बीएड) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक एक बार फिर से एक्टिव कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो पूर्व में आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब 10 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि बीत जाने के बाद आवेदन का लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय-सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।
यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 31 अगस्त 2022 के अनुसार 62 वर्ष होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
UPESSC Assistant Professor B.Ed Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क इस प्रकार है-
- सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी - 2000 रुपये
- एससी / एसटी - 1000 रुपये
UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं होनी चाहिए-
- संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, न्यूनतम 55% अंकों के साथ एम.एड. (M.Ed) डिग्री या शिक्षा शास्त्र (Education) में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार यूजीसी (UGC), सीएसआईआर (CSIR), या आईसीआर (ICAR) द्वारा आयोजित नेट (NET) परीक्षा, या राज्य सरकार द्वारा आयोजित सेट/स्लेट (SET/SLET) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- यूजीसी नियमों के तहत, पीएचडी (PhD) डिग्री धारक उम्मीदवारों को नेट/सेट/स्लेट (NET/SET/SLET) परीक्षा से छूट दी गई है। सभी शैक्षणिक डिग्रियां भारत या विदेश के मान्यता प्राप्त संस्थानों से होनी चाहिए।
Also read SSC JE 2025 FRTA Result: एसएससी जेई का पहला आवंटन परिणाम घोषित, 1731 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
UPESSC Assistant Professor B.Ed Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर (B.Ed) पद के लिए चयन प्रक्रिया कुल दो चरणों में पूरी होगी-
- लिखित परीक्षा (Written Examination) - यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- साक्षात्कार (Interview) - लिखित परीक्षा के कट-ऑफ को पार करने वाले सफल उम्मीदवारों को 30 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- फाइनल सिलेक्शन - उम्मीदवारों का अंतिम चयन दोनों चरणों (लिखित परीक्षा + इंटरव्यू) में प्राप्त कुल अंकों (230 अंक) की कंबाइंड मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा