UPES DAT 2024 Result: यूपीईएस डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट results.upes.ac.in पर जारी, करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | April 26, 2024 | 07:29 AM IST | 2 mins read
यूपीईएस डीएटी 2024 रिजल्ट उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट results.upes.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) ने डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (यूपीईएस डीएटी 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। यूपीईएस डीएटी 2024 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर की सहायता से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यूपीईएस डीएटी 2024 रिजल्ट उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट results.upes.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीईएस डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) और मास्टर ऑफ डिजाइन (MDes) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। डीएटी एग्जाम 2024 में उत्तीर्ण छात्र इन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पात्र होते हैं।
UPES DAT 2024 परीक्षा पास करने वाले छात्रों को इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा। कैंडिडेट को इस दौरान एक पोर्टफोलियो प्रेजेंटेशन भी पेश करना होगा। एनआईडी, निफ्ट, यूसीईईडी, जेईई और सीयूईटी यूजी 2024 प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार भी यूपीईएस बीडिज कार्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे।
यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज ने ऑल इंडिया रैंक 4,837 पर यूसीईईडी 2024 कट-ऑफ घोषित किया है। CEED 2024 परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी MDes प्रवेश 2024 के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। CEED कट-ऑफ 2,003 रैंक है।
UPES DAT 2024 Result: कैसे जांचें?
छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके UPES DAT 2024 परिणाम देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट results.upes.ac.in पर जाएं।
- अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद नीचे दिए गए ‘सर्च’ बटन पर क्लिक करें।
- UPES DAT 2024 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करें।
UPES Master of Design: परीक्षा पैटर्न
एमडिज (MDes) में प्रवेश के लिए यूपीईएस डीएटी 2024 परीक्षा ऑनलाइन मोड में एक घंटे के लिए आयोजित की गई है। प्रश्नपत्र में तीन सेक्शन विजुअल एनालॉजी, डिजाइन अवेयरनेस और क्वान्टिटेटिव से प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक सेक्शन में 15 प्रश्न शामिल थे, जबकि क्वान्टिटेटिव अनुभाग में 10 प्रश्न थे।
UPES Bachelor of Design: एग्जाम पैटर्न
बीडिज (BDes) में प्रवेश के लिए UPES DAT 2024 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक घंटे की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रश्नपत्र में दो खंड दृश्य सादृश्य (visual analogy) और डिजाइन जागरूकता (design awareness) को शामिल किया गया था। प्रत्येक सेक्शन में 20 प्रश्न थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार