UPCISB Recruitment 2026 Notification: यूपीसीआईएसबी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 25 अप्रैल से शुरू होगा आवेदन

Saurabh Pandey | April 14, 2026 | 05:43 PM IST | 2 mins read

यूपीसीआईएसबी भर्ती के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड (यूपीसीआईएसबी) ने संयुक्त सहकारी बैंकिंग, नॉन बैकिंग और तकनीकी सेवा परीक्षा (सामान्य भर्ती) के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। विभिन्न पदों के लिए कुल 2085 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इन रिक्तियों के लिए उम्मीदवार 25 अप्रैल से 15 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपीसीआईएसबी भर्ती के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

UPCISB Recruitment 2026: आयु सीमा

यूपीसीआईएसबी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी, 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित के वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UPCISB Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
परीक्षा शुल्क
अनारक्षित / उत्तर प्रदेश राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग
500 रुपये
उत्तर प्रदेश राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
250 रुपये
प्रदेश राज्य के दिव्यांगजन
शून्य (0)

UPCISB Admit Card 2026: प्रवेश पत्र विवरण

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सेवा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाना होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना ई-मेल/एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकरण संख्या/रोल नंबर, पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

Also read RPSC 1st Grade Teacher Exam Dates 2026: आरपीएससी ग्रेड 1 शिक्षक भर्ती परीक्षा कार्यक्रम घोषित, शिफ्ट टाइमिंग्स

UPCISB Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

यूपीसीआईएसबी भर्ती के लिए प्रारंभिक/मुख्य परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ/बहुविकल्पीय आधार का होगा। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार विकल्प होंगे, अभ्यर्थी को उनमें से किसी एक सही विकल्प को चुनना होगा। प्रारंभिक/मुख्य परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नपत्रों में अभ्यर्थी द्वारा दिए गए गलत उत्तरों पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

प्रत्येक प्रश्न के लिए चार वैकल्पिक उत्तर होगे। अभ्यर्थी द्वारा प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक उत्तर देता है, तो इसे गलत उत्तर माना जाएगा। यदि अभ्यर्थी द्वारा कोई प्रश्न हल नहीं किया जाता है तो उस प्रश्न के लिए कोई माइनस मार्किंग नहीं की जाएगी।

प्रश्न पत्र में सामान्य हिन्दी तथा सामान्य अंग्रेजी विषय के प्रश्नों को छोड़कर अन्य विषयों के प्रश्न पत्र हिन्दी एव अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। किसी संशय की स्थिति में अंग्रेजी भाषा में अंकित प्रश्न मान्य होगा।

परीक्षा
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
निर्धारित समय
प्रारम्भिक परीक्षा (यदि आवश्यक हुआ तो)
100
100
1:30 घंटा (90 मिनट)
मुख्य परीक्षा
120
200
2 घंटा (120 मिनट)


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]