UP TGT Vacancy 2026: यूपी टीजीटी नोटिफिकेशन 17735 पदों के लिए जारी, 24 अक्टूबर से करें आवेदन; शेड्यूल जांचें
Abhay Pratap Singh | October 23, 2026 | 10:22 PM IST | 2 mins read
यूपी टीजीटी परीक्षा 2026 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक वेतनमान दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (TGT) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यूपी टीजीटी नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर 24 अक्टूबर से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन पत्र भर सकते हैं।
यूपी टीजीटी 2026 कुल पद -
अभ्यर्थियों को यूपी टीजीटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। यूपी टीजीटी भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 17735 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें बालक विद्यालयों के 16193 पद और बालिका विद्यालयों के 1542 पद शामिल हैं।
यूपी टीजीटी आवेदन शुल्क -
यूपी टीजीटी 2026 एप्लीकेशन फीस के रूप मेंसामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस व अन्य को 1000 रुपये और एससी/ एसटी को 500 रुपये देना होगा। वहीं, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए यूजी टीजीटी रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये है।
यूपी टीजीटी आयु सीमा -
यूपी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए 1 जुलाई, 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
UP TGT Recruitment 2026: विषय
यूपी टीजीटी 2026 परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6 से 10 के लिए सहायक अध्यापक के पद हिंदी, अंग्रेजी, गणित, वाणिज्य, संगीत गायन, संस्कृत, उर्दू, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, सामाजिक विज्ञान, चित्रकला, कृषि, सिलाई, रंजन कला और विज्ञान विषय के लिए भरे जाएंगे।
UPESS UP TGT Eligibility 2026: शैक्षणिक योग्यता
आवेदक के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों में बैचलर डिग्री या न्यूनतम 45% अंकों में मास्टर डिग्री हो। साथ ही, बीएड परीक्षा पास किया हो और कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हो।
UP TGT Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी टीजीटी 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक यूपीईएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
- ‘टीजीटी 2026 - ऑनलाइन फॉर्म’ पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और लागू शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
UPESSC TGT Teacher Notification 2026: शेड्यूल जांचें
नीचे सारणी में यूपी टीजीटी भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:
| विवरण | तिथियां |
|---|---|
| विज्ञापन जारी | 23 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन पंजीकरण/ आवेदन शुरू | 24 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 23 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि | 26 नवंबर 2026 |
| परीक्षा तिथि | 23 व 24 दिसंबर 2026 |
विषयवार रिक्तियों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम, लिखित परीक्षा संबंधित निर्देश और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के निर्देश सहित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपी टीजीटी 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ जांचने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार