UP TGT 2022 College Allotment Result: यूपी टीजीटी कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 2373 को आवंटित हुई संस्था
Abhay Pratap Singh | September 10, 2026 | 11:54 AM IST | 2 mins read
यूपी टीजीटी कॉलेज आवंटन परिणाम पीडीएफ प्रारूप में 13 विषयों के लिए जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती के लिए कॉलेज आवंटित परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in के माध्यम से यूपी टीजीटी 2022 कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट जांच सकते हैं।
यूपी टीजीटी कॉलेज आवंटन परिणाम पीडीएफ प्रारूप में 13 विषयों के लिए उपलब्ध है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर, अभ्यर्थी का विवरण, आवंटित संस्था और श्रेणी सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। उम्मीदवारों को कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नोटिस के अनुसार, “13 विषयों कला, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, कृषि, संगीत, वादन, जीवविज्ञान, गृहविज्ञान और वाणिज्य के विज्ञापित 2425 पदों के सापेक्ष चयनित 2373 अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावरी 1988 के नियम 12 (8) के अनुसार 9 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है।”
आयोग ने बताया कि, उक्त विषयों के शेष 52 अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन नहीं किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अभिलेख एवं आवश्यक अर्हताएं अभी तक पूरी नहीं की हैं। यदि अभ्यर्थियों द्वारा जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए जाते हैं, तो आयोग द्वारा उन्हें पृथक रूप से संस्था आवंटित की जाएगी।
यूपी टीजीटी 2022 परीक्षा 15 विषयों के लिए 3 एवं 4 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 30 जून 2026 को उक्त पदों के सापेक्ष 1.5 गुना अभ्यर्थियों को पदों की अर्हता/अभिलेख परीक्षण के लिए सफल घोषित किया गया था। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीईएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UP TGT College Allotment Result 2022: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन यूपी टीजीटी कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/Home/news पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, संबंधित विषय (लड़के/लड़कियां) - अलॉटमेंट रिजल्ट पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना रोल नंबर सहित अन्य विवरण जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल