UP Teacher Recruitment 2025: यूपी शिक्षक भर्ती पंजीकरण शुरू, basiceducation.up.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | November 15, 2025 | 10:49 AM IST | 1 min read
अभ्यर्थियों को संस्था के प्रबंधक या नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से 30 जनवरी तक नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को विद्यालयों में 15 फरवरी तक कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
नई दिल्ली : बेसिक शिक्षा विभाग, प्रयागराज की तरफ से उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों एवं सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक / सहायक अध्यापक चयन परीक्षा 2021 में सफल उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट basiceducation.up.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर एडेड विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2025 है। आवेदन पत्र नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) द्वारा विकसित वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
UP Teacher Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में कुल 1262 पदों पर भर्ती की जानी है।
|
विषय
|
कुल पद
|
|---|---|
|
हिन्दी
|
240
|
|
अंग्रेजी
|
145
|
|
संस्कृत
|
99
|
|
विज्ञान-गणित
|
455
|
|
सामाजिक विषय
|
314
|
|
कुल पद
|
1262
|
अभ्यर्थियों को संस्था के प्रबंधक या नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से 30 जनवरी तक नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को विद्यालयों में 15 फरवरी तक कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
अगली खबर
]CG TET 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन vyapamcg.cgstate.gov.in पर शुरू, पूरा शेड्यूल जानें
सीजी टेट परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CPEB) द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के रूप में उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार