UP News: यूपी में बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बेल्ट से पीटा, निलंबित
Santosh Kumar | September 24, 2025 | 07:59 AM IST | 1 min read
हमले के बाद बीईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा उनके विद्यालय की एक सहायक शिक्षिका को परेशान कर रहे थे। इसके बाद उन्हें कार्यालय बुलाया गया।
सीतापुर (उप्र): बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अखिलेश प्रताप सिंह पर मंगलवार शाम उनके ही कार्यालय में एक प्रधानाध्यापक ने कथित तौर पर हमला कर दिया। यह हमला सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नदवा के प्रधानाध्यापक ने किया।
हमले के बाद मीडिया से बात करते हुए बीईओ ने कहा कि प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा उनके विद्यालय की एक सहायक शिक्षिका को परेशान कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद वर्मा को स्पष्टीकरण के लिए बीईओ कार्यालय सीतापुर बुलाया गया था।
बीईओ ने बताया कि उन्होंने प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षिका दोनों को आमने-सामने खड़ा करके मामले की सुनवाई शुरू की। बीईओ ने कहा, "जब वहां मौजूद सभी लोगों ने कहा कि प्रधानाध्यापक दोषी हैं, तो वह अचानक भड़क गए।"
Also read School Bag GST Rate: स्कूल बैग पर 18% जीएसटी भारी बोझ, कारोबारियों की सरकार से टैक्स कम करने की मांग
अखिलेश प्रताप सिंह ने आगे बताया कि इसके बाद हेडमास्टर ने अपनी बेल्ट निकाली और उन पर हमला कर दिया। बीईओ ने बताया कि आसपास खड़े लोगों ने हमलावर शिक्षक को तुरंत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
इस बीच, प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा ने बीएसए और कार्यालय कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा को बीईओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]BSEB 2026 Exams: 2023-24 में निलंबित स्कूल के छात्रों के लिए बोर्ड ने डमी पंजीयन कार्ड अपलोड करने की डेट बढ़ाई
जारी नोटिस के अनुसार, नई तिथि 25 सितंबर, 2025 है। डमी पंजीकरण कार्ड, हस्ताक्षरित घोषणापत्र के साथ, बोर्ड की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर अपलोड करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच