UP Polytechnic Answer Key 2024: यूपी पॉलिटेक्निक उत्तर कुंजी जल्द होगी जारी, चुनौती दर्ज कराने का मिलेगा मौका
Abhay Pratap Singh | June 21, 2024 | 11:09 AM IST | 2 mins read
यूपीजेईई प्रोविजनल आंसर की 2024 के विरुद्ध चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) द्वारा जल्द ही यूपी पॉलिटेक्निक उत्तर कुंजी 2024 जारी की जाएगी। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर यूपी पॉलिटेक्निक उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईईसीयूपी आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी पॉलिटेक्निक आंसर की 2024 में दिए गए उत्तरों से असंतुष्ट अभ्यर्थियों को चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करानी होगी।
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सूचना बुलेटिन में कहा गया कि, “चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि अभ्यर्थी का दावा सही पाया जाता है तो उसे 100 रुपए लौटाकर त्रुटि सुधारी जाएगी। दावा गलत पाए जाने पर 100 रुपए जब्त कर लिए जाएंगे।”
Also read UP School Timing Change: यूपी में 1 जुलाई से स्कूलों के समय में होगा बदलाव, शिक्षा विभाग का आदेश
यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीजेईई) का आयोजन प्रतिभागी विश्वविद्यालयों में पॉलिटेक्निक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। यूजी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 13 जून से 20 जून तक आयोजित की गई थी। हालाँकि, इससे पहले जेईईसीयूपी 2024 परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 22 मार्च तक किया जाना था, जिसे बाद में स्थगित कर दी गई थी।
जेईईसीयूपी एंट्रेंस एग्जाम 2024 में सफल उम्मीदवार तीन वर्षीय, दो वर्षीय और एक वर्षीय डिप्लोमा प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को परिषद की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
JEECUP Answer Key 2024: परीक्षा पैटर्न
JEECUP 2024 परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट यानी ढाई घंटे थी। प्रश्न पत्र में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक (चौथाई अंक) काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी