UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ-असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती पर लेटेस्ट अपडेट; जानें कब होगा पीएसटी
Abhay Pratap Singh | December 23, 2024 | 10:29 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ-असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती परीक्षा जनवरी-फरवरी 2024 में आयोजित की गई थी। रिजल्ट 7 अगस्त को जारी किया गया था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज यानी 23 दिसंबर को रेडियो कैडर में सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी की सीधी भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में यूपीपीआरपीबी ने रेडियो कैडर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा प्रक्रिया की जानकारी साझा की है।
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के रेडियो कैडर में असिस्टेंट ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ के रिक्त पदों पर साल 2022 में सीधी भर्ती निकली थी। परीक्षा जनवरी-फरवरी 2024 में आयोजित की गई थी। यूपी पुलिस वर्कशॉप ऑपरेटर भर्ती रिजल्ट 7 अगस्त को जारी किया गया था। एग्जाम में सफल 4,586 कैंडिडेट पीएसटी में शामिल होने के पात्र हैं।
यूपीपीआरपीबी ने नोटिस में कहा कि, “उ.प्र. पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती- 2022 के लिए 26.12.2024 से शुरु होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती- 2023 की डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन/फिजिकल टेस्ट की समाप्ति के तत्काल बाद रेडियो संवर्ग की DV/PST की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।”
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ-असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती 2022 के माध्यम से कुल 1,494 पदों का भरा जाना है। जिनमें से सहायक ऑपरेटर के 1,374 पद और वर्कशॉप स्टाफ के 120 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए डीवी/पीएसटी का आयोजन अगले साल किए जाने की उम्मीद है।
इससे पहले, दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) का आयोजन सितंबर, 2024 में किया जाना था। वहीं, परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड से लगातार फिजिकल टेस्ट व आगे की प्रक्रिया के बारे जानकारी देने का अनुरोध कर रहे थे।
वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती 2022 परीक्षा में शामिल हुए युवाओं में काफी नाराजगी देखने को मिली है। नवीनतम अपडेट व अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर सोशल मीडिया ‘एक्स’ हैंडल पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी