UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती प्रक्रिया 6 महीने में होगी पूरी, यूपीपीआरपीबी का दावा
Santosh Kumar | January 17, 2025 | 06:38 PM IST | 1 min read
यूपीपीआरपीबी ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 6 महीने में प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) अगले 6 महीने में यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग हेड ऑपरेटर/हेड ऑपरेटर (मैकेनिक) 2022 परीक्षा दोबारा कराएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा 8 जनवरी 2025 को हुई सुनवाई में पुलिस रेडियो ऑपरेटर की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के बाद भर्ती बोर्ड को छह महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया था।
यूपी पुलिस रेडियो कैडर हेड ऑपरेटर/हेड ऑपरेटर (मैकेनिक) 2022 भर्ती के लिए आवेदन 20 जनवरी 2022 से शुरू होकर 15 मार्च 2022 तक चले थे। इसके बाद बोर्ड ने 30-31 जनवरी 2024 को परीक्षा आयोजित की थी।
UP Police Bharti 2024: हाईकोर्ट ने क्या कहा?
यूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर के 936 पदों पर भर्ती होनी थी। इसके लिए 40 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बाद में अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षा के संदर्भ में पात्रता को लेकर याचिका रिट दाखिल की गई।
इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पुलिस भर्ती बोर्ड को परीक्षा की पात्रता मानदंड बदलने का अधिकार नहीं है, ऐसा सिर्फ राज्य सरकार ही कर सकती है। इस पर 8 जनवरी 2025 को सुनवाई हुई।
UP Police Radio Operator: परीक्षा के संबंध में अधिसूचना जल्द
इस आदेश के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कहा कि भर्ती बोर्ड जल्द ही हेड ऑपरेटर/हेड ऑपरेटर (यांत्रिक) भर्ती परीक्षा दोबारा आयोजित करेगा और अगले 6 महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा।
यूपीपीआरपीबी ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा है कि भर्ती बोर्ड 6 महीने में प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है। परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अलग से जारी की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा