UP Home Guard Score Card 2026: यूपी होमगार्ड्स भर्ती स्कोरकार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | October 24, 2026 | 06:51 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उम्मीदवार अपने अंक देख सकते हैं। बोर्ड ने अंतिम परिणाम और जिलेवार चयन की जानकारी जारी कर दी है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 में शामिल हुए उम्मीदवारों के फाइनल मार्क्स और जिलेवार चयन की जानकारी जारी कर दी है। उम्मीदवार 23 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपने अंक देख और डाउनलोड कर सकते हैं। समय-सीमा समाप्त होने के बाद यह सुविधा स्वतः बंद हो जाएगी। हालांकि, किसी विशेष स्थिति में आवेदन करने पर अभ्यर्थी को उनके अंकों की जानकारी ईमेल द्वारा प्रदान की जा सकती है।
अभ्यर्थी अपने अंक देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन कर सकते हैं। सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद "Click here for Final Score" टैब पर क्लिक करना होगा, जिससे अंतिम अंक अभ्यर्थी की पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपना पंजीकृत ईमेल अकाउंट एक्टिव रखना होगा।
UP Home Guard Score Card 2026: स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'यूपी होम गार्ड्स एनरोलमेंट 2025 फाइनल स्कोर' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
- अब Click here for Final Score वाले टैब पर क्लिक करें।
- आपका फाइनल स्कोर आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।
- अपना ईमेल खोलें, अपने अंक चेक करें और एक कॉपी सेव कर लें।
UP Home Guard Score Card 2026: स्कोरकार्ड डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम और पंजीकरण विवरण
- रोल नंबर
- परीक्षा के अंक
- नॉर्मलाइज्ड अंक (यदि दिखाए गए हों)
- प्राथमिक योग्यता अंक (जहां लागू हो)
- चयन की स्थिति और जिलेवार विवरण (यदि दिए गए हों)
UP Home Guard Score Card 2026: हेल्पडेस्क नंबर
यदि किसी अभ्यर्थी को अपने अंक देखने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो वह पोर्टल पर दिए गए हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकता है। इसके अलावा बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंकों को तैयार करने और अपलोड करने में पूरी सावधानी बरती गई है, लेकिन किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा और न ही किसी त्रुटिपूर्ण अंकन के आधार पर कोई दावा स्वीकार किया जाएगा।
Also read UPESSC Headmaster Recruitment 2026: यूपी हेडमास्टर भर्ती के लिए आवेदन जारी, परीक्षा शुल्क जानें
UP Home Guard Score Card 2026: चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक माप परीक्षा (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार