UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी कांस्टेबल सिविल पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को किया जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 60,244 पद भरे जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 60,244 पद भरे जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | August 6, 2024 | 04:52 PM IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी पुलिस कांस्टेबल हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी कांस्टेबल सिविल पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को किया जाएगा।

Background wave

इससे पहले, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को किया गया था। जिसे 24 फरवरी को राज्य सरकार ने पेपर लीक की खबरों के कारण स्थगित कर दिया था। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित करते हुए योगी सरकार ने 6 महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया था।

Also readUP Police Constable Exam: यूपीपीआरपीबी ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के संबंध में जारी किया नोटिस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीपीआरपीबी इस सप्ताह यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिकतौर पर एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि और समय की घोषणा नहीं की है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यूपी पुलिस भर्ती 2024 परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के कुल 60,244 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिसमें सामान्य श्रेणी के 24,102 पद शामिल हैं। वहीं, ईडब्ल्यूएस के 6,024 पद, ओबीसी के 16,264 पद, एससी के 12,650 पद और एसटी के 1,204 आरक्षित हैं।

UP Police Constable Exam 2024: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट आवेदन नंबर और जन्मतिथि सहित अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • आपका यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications