UP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेसी राउंड मेरिट लिस्ट upneet.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | October 26, 2024 | 12:11 PM IST | 1 min read
यूपी नीट यूजी मेरिट सूची डाउनलोड लिंक upneet.gov.in पर सक्रिय है। उम्मीदवारों के रोल नंबर, श्रेणी, नीट यूजी रैंक, नाम और अंक जैसे विवरण मेरिट सूची पीडीएफ पर उपलब्ध होंगे।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी स्ट्रे वेकेंसी राउंड काउंसलिंग की मेरिट सूची 2024 जारी कर दी है। इसके साथ यूपी नीट यूजी 2024 स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए चॉइस फिलिंग भी शुरू हो चुका है। इच्छुक और पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर यूपी नीट यूजी 2024 स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए अपनी पसंद भर सकते हैं।
यूपी नीट यूजी 2024 स्ट्रे वैकेंसी राउंड चॉइस-फिलिंग की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर है। जिन उम्मीदवारों को यूपी नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड मेरिट लिस्ट 2024 में शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया के लिए पात्र हैं। यूपी नीट यूजी 2024 चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को 25 अक्टूबर तक सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करना आवश्यक था।
UP NEET UG Counselling 2024: स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट आवंटन परिणाम
आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, यूपी नीट यूजी 2024 स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट आवंटन परिणाम 29 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार 30 अक्टूबर से यूपी नीट यूजी 2024 सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 5 नवंबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके अपनी सीटें स्वीकार करनी होंगी।
Also read NEET PG Supreme Court Hearing: एनबीई ने आंसर-की जारी करने से किया इनकार, नीट पीजी की सुनवाई फिर टली
UP NEET UG Counselling 2024: स्ट्रे वैकेंसी राउंड शेड्यूल
- पंजीकरण फॉर्म भरने की अंतिम तिथि - 25 अक्टूबर 2024
- पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा राशि का भुगतान करने की अंतिम तिथि - 25 अक्टूबर 2024
- मेरिट सूची जारी होने की तिथि - 25 अक्टूबर 2024
- चॉइस फिलिंग आरंभ होने तिथि - 25 अक्टूबर 2024
- सीट आवंटन परिणाम जारी होने की तिथि - 29 अक्टूबर 2024
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा