Santosh Kumar | October 18, 2024 | 05:27 PM IST | 1 min read
यूपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरणों की आवश्यकता होगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश आज यानी 18 अक्टूबर को यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 3 का सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा। काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले योग्य उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के जरिए यूपी नीट यूजी राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम चेक कर सकेंगे।
यूपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, वे 19 अक्टूबर से अपना सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 21 से 23 अक्टूबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके अपनी सीटें स्वीकार करनी होंगी। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर उन्हें सीटें आवंटित की जाएंगी।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग में सीट अलॉटमेंट के बाद छात्रों को स्लाइड, फ्लोट और फ्रीज ऑप्शन मिलेंगे। यूपी नीट यूजी 2024 राउंड 3 की मेरिट लिस्ट 10 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार चॉइस फिलिंग और लॉकिंग के लिए पात्र थे।
Also readNEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग अटकी; NBE कठघरे में, 4 वजहों से होगी छात्रों को दिक्कत
यूपी नीट काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-