UP NEET PG Counselling Schedule 2026: यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 2 नवंबर को सीट आवंटन

Saurabh Pandey | October 20, 2026 | 09:50 AM IST | 2 mins read

नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बंद हो जाएगी, लेकिन रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी फीस उसी दिन दोपहर 2 बजे तक जमा की जा सकती है।

जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट होंगी, उन्हें अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीएमई) ने राज्य कोटा के तहत एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डीएनबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी नीट पीजी 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह काउंसलिंग उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों में एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डीएनबी पाठ्यक्रमों की स्टेट कोटा सीटों के लिए है।

डीजीएमई उत्तर प्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे समाप्त होगी।

नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बंद हो जाएगी, लेकिन रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी फीस उसी दिन दोपहर 2 बजे तक जमा की जा सकती है। इसके बाद 26 अक्टूबर को ही शाम 5 बजे मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद ही चॉइस फिलिंग शुरू होगी।

UP NEET PG Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार 'चॉइस-फिलिंग' विंडो के दौरान अपने कोर्स और कॉलेज की प्राथमिकताएं चुन सकते हैं। राउंड 1 के सीट अलॉटमेंट का परिणाम 2 नवंबर, 2026 को घोषित किया जाएगा। इसके बाद, जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, वे अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं और तय तारीखों के भीतर एडमिशन के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं।

Also read ISRO Recruitment 2026: इसरो में टेक्निकल असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें

UP NEET PG Counselling 2026: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
तिथि एवं समय
ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि
21 अक्टूबर, 2026 (दोपहर 2 बजे से) से 26 अक्टूबर, 2026 (सुबह 11 बजे तक)
शुल्क पंजीकरण एवं सुरक्षा शुल्क जमा करने की तिथि
21 अक्टूबर, 2026 (दोपहर 2 बजे से) से 26 अक्टूबर, 2026 (दोपहर 2 बजे तक)
मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) की घोषणा की तिथि
26 अक्टूबर, 2026
ऑनलाइन विकल्प भरने (चॉइस फिलिंग) की तिथि
26 अक्टूबर, 2026 (शाम 5 बजे से) से 30 अक्टूबर, 2026 (शाम 5 बजे तक)
सीट आवंटन परिणाम की घोषणा की तिथि
02 नवंबर, 2026
आवंटन पत्र डाउनलोड करने और प्रवेश प्रक्रिया की तिथि
03 नवंबर, 2026 से 7 नवंबर, 2026 और 12 नवंबर, 2026 से 13 नवंबर, 2026


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]