Trusted Source Image

UP Home Guard Admit Card 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती एडमिट कार्ड आज होगा जारी, 25 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा

Saurabh Pandey | April 22, 2026 | 07:47 AM IST | 1 min read

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग दिनों पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग दिनों पर जारी किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग दिनों पर जारी किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए एडमिट कार्ड आज 22 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी होमगार्ड भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र और दिशा-निर्देशों को ध्यान से चेक कर लें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

UP Home Guard Exam 2026: परीक्षा तिथि

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग दिनों पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।

Also read PM Internship Scheme 2026: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए गाइडलाइंस जारी, मंथली स्टाइपेंड, सिलेक्शन प्रोसेस

इन डेट्स में जारी होंगे एडमिट कार्ड

प्रवेश पत्र जारी होने की तिथिपरीक्षा तिथि
22-04-202625-04-2026
23-04-202626-04-2026
24-04-202627-04-2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications