Saurabh Pandey | June 26, 2026 | 11:53 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश में जीएनएम कोर्स के राउंड-1 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 27 जून 2026 कर दिया गया है। छूटे हुए छात्र अब इस तारीख तक आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं, और इसका विस्तृत संशोधित शेड्यूल भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) पाठ्यक्रम 2026 में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। विभाग द्वारा UPGET-2026 के तहत जीएनएम कोर्स के राउंड-1 की काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पहले चरण की काउंसलिंग के लिए अपना पंजीकरण नहीं कराया था, वे अब संशोधित तारीख के अनुसार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, जीएनएम कोर्स के राउंड-1 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 27 जून 2026 कर दिया गया है। पहले जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन किसी वजह से छूट गया था या जो प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, उनके लिए विभाग का यह फैसला एक बड़ी राहत के रूप में आया है।
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाए जाने के बाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि राउंड-1 काउंसलिंग से जुड़ा आगे का पूरा संशोधित शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसमें चॉइस लॉकिंग, सीट अलॉटमेंट और कॉलेजों में रिपोर्टिंग की नई तारीखों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर पोर्टल चेक करते रहें।
काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Round-1 Counseling Registration' के लिंक पर क्लिक करना होगा। अपने जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करने के बाद काउंसलिंग फीस का भुगतान कर अपनी प्राथमिकताएं (चॉइस फिलिंग) दर्ज करनी होंगी। आवेदन जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट लेना न भूलें, क्योंकि अलॉटमेंट के समय इसकी जरूरत पड़ सकती है।
यूपी जीएनएम काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को कुल 1500 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसमें 500 रुपये काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क और 1000 रुपये काउंसलिंग सिक्योरिटी शुल्क शामिल है। सीट आवंटित होने के बाद, सीट पक्की करने के लिए उम्मीदवारों को 10,000 रुपये सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।
यूपी जीएनएम काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन केवल वही अभ्यर्थी करा सकते हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) की प्रवेश परीक्षा (UPGET-2026) में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है।
यूपी जीएनएम काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के दौरान और सीट आवंटन के बाद कॉलेज रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-